भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत लरहरा रोड़ में जंगल में बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस की टीम ने छापामारी कर एक जुआरी लालबाबू गुप्ता को पकड़ा है। वहीं जुआ अड्डे पर जुआ खेल रहे अन्य जुआरी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से जुआरियों की 6 बाईक को जब्त किया।
सूत्रों कि माने तो जब्त मोटरसाईकल में तासबिन अंसारी, ऐनुल अंसारी, आक्रम साईं, सुनिल गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, महाबीर साव का बताया जा रहा है। छापामारी टीम में थाना के पीएसआई सहदेव कुमार साह, एएसआई अनुज सिंह एवं पुलिस के जवान शामिल थे।