कांडी : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के ताला बुधवार को एफसीआई क्रय अधिकारी मणिकांत प्रकाश व विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की उपस्थिति में खोला गया। एफसीआई क्रय अधिकारी मणिकांत प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गोदाम कई दिनों से बंद पड़े रहने के कारण जगह जगह पर काफी मात्रा में कचरा फैला हुआ है। जिसकी साफ-सफाई मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से इंतजार कर रहे रजिस्टर्ड किसानों की धान का क्रय गोदाम की साफ सफाई हो जाने के बाद शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के अनुसार किसानों की धान की खरीदी 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों को 182 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस के रूप में दी जाएगी।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया गया राशि कुल मिलाकर 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कई महीनों से कांडी में एफसीआई गोदाम बंद हो जाने एवं धान की खरीदी नहीं होने को लेकर नाराज किसानों को अब क्रय केंद्र खुलने से राहत मिलेगी। वैसे तो अनेकों किसान ओने पौने दामों पर बिचौलियों के माध्यम से धन की बिक्री कर चुके हैं परंतु अभी भी वैसे कई किसान है जो एफसीआई खुलने की इंतजार कर रहे थे। अब उनकी इंतजार खत्म हो गई है जल्द ही किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा किसान जिला संयोजक रामलाला दुबे सहित कई अन्य भाजपाइयों द्वारा एफसीआई बंद होने की विरोध किया जा रहा था तथा भाजपाइयों व किसानों की लगातार विरोध को देखते हुए आज सरकार ने धान क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।
मौके पर धान क्रय केंद्र अधिकारी मणिकांत प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, राम लखन प्रसाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।