धुरकी : प्रखंड के अंबाखोरया पंचायत सचिवालय मे मुखिया सुखबीर सिंह ने सभी वार्ड व टोले के वृद्ध असहाय के बीच 150 सरकारी कंबल का वितरण किया। इस दौरान मुखिया ने कहा की सरकार द्वारा जरूरतमंदो गरीब असहाय को ठंड से बचाव के लिए यह कंबल सरकार ने उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा की कंबल वितरण एसटी, एससी, ओबीसी को प्राथमिकता देते हुए सूचीबद्ध करने के बाद किया गया है। उन्होंने यह भी कहा की ठंड का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए सरकार कंबल वितरण कर रही है।
इस दौरान उपमुखिया कुश केसरी, वनवासी कल्याण केन्द्र के शिवनाथ सिंह व सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।