भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस के द्वारा बुधवार को दो कांडों के नामजद आरोपी अभियुक्त को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें थाना क्षेत्र के कैलान गांव के राजकुमार यादव तथा शिवनाथ यादव का नाम शामिल है।
जानकारी देते हुए थाना के पीएसआई रंजीत कुमार ने बताया कि कोरोना काल में कैलान गांव के चौकीदार विजय राम के साथ मारपीट करने का आरोपी राजकुमार यादव तथा उसी गांव के शिवनाथ यादव पर पशु तस्करी करने का आरोप था। छापेमारी अभियान में पीएसआई रंजीत कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक अनुज सिंह के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे।