श्री बंशीधर नगर : आगामी 28 दिसम्बर से गोसाईबाग के मैदान में नगर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष रौशन वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष लता देवी करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में एलबीडब्ल्यू को छोड़कर सभी नियमो का पालन किया जायेगा। इंट्री शुल्क का पूरा भुगतान करने के बाद ही टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति टीम को दिया जायेगा। प्रत्येक मैच 14-14 ओवर का होगा। उन्होंने बताया कि मैच में शामिल टीम के सभी सदस्यों को कोरोना को देखते हुये मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा।
मैच में अम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होगी।
मौके पर सचिव सौरभ जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष शरद वर्मा उपस्थित थे।