खरौंधी (गढ़वा) : प्रखंड के करिवाडिह पंचायत के मुखिया श्रीमती देवी ने पंचायत के सभी 10 वार्डों में 120 कंबल का वितरण बुधवार को किया।
इस दौरान श्रीमती देवी ने कही पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय तथा विधवा के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को निजात मिलेगी। पंचायत में कई ऐसे सड़क थी जो काफी जर्जर अवस्था में थी। बरसात में पंचायत से होकर जाने वाली मुख्य सड़क तक जाने में भी लोगो को काफी परेशानी होती थी। लेकिन मेरे प्रयास से ही पंचायत के सभी जर्जर सड़क को बनवाया जा रहा है। ताकि लोगो को आवागमन में किसी प्रकार का परेशानी नहीं हो। साथ ही कही मेरे प्रयास से पंचायत में विकास के कार्य तेजी से हो रहा है।
मेरा लक्ष्य करिवाडिह पंचायत को समृद्ध बनाना है।
इस दौरान मुखिया पति प्रकाश राम, मूर्ति कुंवर, हीरामन राम, सविता कुंवर, हरिराम, रामजी पासवान, रामवृक्ष राम, रुदवा कुंवर, लखोइया देवी, पांगुल चौधरी, फुदन रवानी आदि उपस्थित थे।