कांडी : कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के ग्राम रपुरा के नवाडीहवा टोला के दर्जनों लोगों ने रास्ता मुहैया कराने को लेकर मंगलवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये।
आमरण अनशन में बैठे सुरेश प्रजापति ने बताया कि हम लोग रास्ते मुहैया कराने को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। 8 माह पूर्व गांव के ही लोगों द्वारा हम लोगों के घर तक जाने वाले रास्ते को कटीली तारों से बंद कर दिया गया है एवं गांव में होने वाले शादी विवाह में लोगों को जाने से रोक लगा दिया गया था, जिसको लेकर हम लोगों ने अंचलाधिकारी व प्रशासन से गुहार लगाई थी। किंतु किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं होने पर आज हम लोगों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
वहीं देर शाम सीआई बेलाशीष क्रेकेटा राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने अनशनकारियों को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने की आश्वासन को देते हुए जलपान कराकर आमरण अनशन को तोड़वाया। उसके बाद अनशन पर बैठे सुरेश प्रजापति सहित दर्जनों लोगों ने विधायक प्रतिनिधि व सीआई को मांग पत्र सौंपा।