whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203780
Loading...


छेड़खानी के मामले में गढ़वा पुलिस का अनूठा अभियान, छात्राओं को क्लास रूम में किया गया जागरूक

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-20, 04:13 PM visibility 652
Share



छेड़खानी के मामले में गढ़वा पुलिस का अनूठा अभियान, छात्राओं को क्लास रूम में किया गया जागरूक


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना काल में करीब 10 माह तक विद्यालय बंद रहने के बाद फिर से सुचारू रूप से सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय चलने लगे हैं। सभी विद्यालय में सरकार के गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। इधर गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कई तरह का अभियान चला रही है। आज गढ़वा शहर के गर्ल हाई स्कूल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक लूसी रानी, अभिरंजन कुमार ने छात्राओं को उनके सुरक्षा सहित अन्य विषय पर जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ हो रहे अपराध की रोकथाम एवं कमी लाने हेतु गढ़वा पुलिस के द्वारा एक अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत महिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी स्कूल, कॉलेज में जा जाकर उन्हें जागरूक करेंगे औऱ क्लास में बताएँगे की हमें क्या करना है एवं क्या नहीं करना है।
उन्होंने बताया कि आज पूरी टीम गर्ल्स हाई स्कूल में जाकर लड़कियों के साथ क्लास लिया और उन्हें दुष्कर्म छेड़खानी सहित अन्य विषय पर जागरूक कर बताया कि आप सभी निडर होकर अगर किसी भी समस्या हो तो तुरंत गढ़वा पुलिस को सूचित करें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी गुप्ता ने छात्राओं के बीच जाकर उनका क्लास लिया तथा उन्हें समाज में फैले कुरीति के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जब हम सभी क्लास में प्रवेश किए तो लड़कियां काफी उत्सुक थी। इस दौरान पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किया गया 100,112, 9431369100, 7488004691, 9798261385 और छात्राओं को दिए गए मोबाइल नम्बर पर छेड़खानी की जानकारी देने को बेधड़क कहा गया।
जिसपर सभी छात्राओं ने ख़ुशी जाहिर किया। पुलिस के द्वारा यह भी बताया गया कि आप सभी को कुछ भी बात कहने में अगर किसी कारणवश संकोच होता है तो, सभी स्कूल में गढ़वा थाना पुलिस लेटर बॉक्स लगाएगी। जिसकी चाभी हमारे पास होगी तथा साप्ताहिक लेटर बॉक्स को खोलकर नाम गुप्त रखते हुए शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play