लेस्लीगंज : किसानों के भारी विरोध के बीच लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय पर किसानों के बीच चना, तीसी व सरसों का बीज वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम का उदघाटन जीप अध्यक्ष प्रभा देवी, एटीएम सुनैना कुमारी, बीटीएम प्रदीप तिवारी, बीएओ नीरज कुमार, भीएलडब्लू आलोक तिवारी समेत पंचायत के मुखिया संतोष मिश्रा, अजय पासवान, दिलीप तिवारी, गीता देवी समेत कई कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर कई किसानों ने असंतोष जाहिर करते हुए बीज वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कई किसानों ने कहा कि प्रखंड कर्मी किसान मित्र एवम ब्लॉक के कुछ प्रभावशाली लोग मिलकर आपस में बंदर बांट कर लेते हैं। यह खेल फिछले कई सालों से चल रहा है। बीज वास्तविक किसानों तक पहुंचता ही नहीं है।