बंशीधर नगर (गढ़वा) : आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 बजे दिन में देश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा देश के नौ करोड़ किसान भाईयों के खाते में 18000 करोड़ों रुपये हस्तांतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के सभी मंडल में बड़ा स्क्रीन लगाकर किसान भाइयों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने बताया कि इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने मंडल में बड़ा स्क्रीन के माध्यम से किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संबोधन सुनाया जाए।