whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207047
Loading...


भंडरिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

location_on भंडरिया access_time 22-Dec-20, 08:24 PM visibility 648
Share



भंडरिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंगलवार को मण्डल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुरुआत में गढवा भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से भाजपा का झंडा फहराया गया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिविर में भंडरिया भाजपा मण्डल इकाई सहित जिले के कई बड़े नेता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देती है।
प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को पार्टी की निति एवं सिद्धांत के बारें में विस्तृत रुप से जानकारी मिलती है तथा इसके आधार पर कार्यकर्ता कार्य करनें में सक्षम हो पाते हैं। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी के सिद्धांत व नीति से जुड़े रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं संगठन के नेताओं का मुल कर्तव्य है कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाएं। साथ ही भाजपा की रीति निति के बारे में समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंचाने की सख़्त जरुरत है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रुप में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह शिक्षक मुरली श्याम सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी जी, जवाहर पासवान, मुन्ना तिवारी व नितेश वर्मा नियुक्त किए गए थे।
प्रशिक्षको के द्वारा मुख्य रुप से सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार, भाजपा इतिहास एवं विकास, संगठन संरचना में हमारी भुमिका, सोसल मीडिया का प्रभावी उपयोग, झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धी एवं अन्य दलों की स्थिति आदि विषयों पर विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद महतो, उतम पाण्डे, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, रुपनिरंजन सिन्हा, भुषण सिंह, सुमित गोस्वामी, दिलीप तमौली, राजेन कुमार वर्मा, राजु ठाकुर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play