भंडरिया : अंचलाधिकारी विपिन कुमार भारती के द्वारा भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में तीन जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा सुखी लकड़ी की व्यवस्था की गई। उक्त लकड़ी भंडरिया यात्री शेड, इंदिरा चौक और बाजार में अलाव जलवाया जा रहा है। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। अब सड़क में चलने वाले राहगीर, बस में चलने वाले यात्री, दुकानदार एवं मजदूर जल रहे अलाव से लाभ उठाएंगे। मंगलवार की शाम लोगों को अलाव ताप देखे गए।
इस मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मचारी संतोष यादव, अनुसेवक मोतीचंद कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर उदित कुमारतिवारी, रवि कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।