गढ़वा : गढ़वा जिले के खरौन्धी थाना क्षेत्र के राजी गांव निवासी सोनी देवी ने आज गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को आवेदन देकर गांव के ही श्यामसुंदर सोनी, मंजू देवी, दीपकली कुँवर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
उसने आवेदन के माध्यम से बताया कि 13 दिसंबर को रात्रि 10:00 बजे उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा भद्दी भद्दी गाली दी। उसने बताया कि श्यामसुंदर सोनी अपने आप को नक्सली बताता है तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता है। सोनी देवी ने एसपी को दिए आवेदन के माध्यम से बताया कि श्यामसुंदर सोनी का उसके ऊपर सदैव बुरी नजर रखता है। उसने आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि 16 दिसंबर को खरौंधी थाना में उसने आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उसने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।