बड़गड : मंडल इकाई बड़गड़ के तत्वधान में भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मध्य विद्यालय के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद विष्णु दयाल राम एवं एसटी मोर्चा के जवाहर पासवान उपस्थित थे।
प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन का प्रथम सत्र का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मनोज सिंह एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने अपने संबोधन के साथ किया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विचार एवं परिवार विषय पर जवाहर पासवान ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने व्यक्तित्व विकास पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने एवं अन्य विषयों पर सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संतोष दुबे के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे मुख्य रूप से जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो, महिला मोर्चा की जिला मंत्री स्वाति तिर्की, मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद गुप्ता सहित मंडल इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिप सदस्य रमेश सोनी, ओमप्रकाश, आनंद सोनी, रमेश गुप्ता, रंजन सोनी, परशुराम सिंह, रामचंद्र सिंह, निर्मल प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।