श्री बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 30 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का ऑपरेशन सर्जन डॉ राकेश कुमार तरुण ने किया। ऑपरेशन कार्य मे सीएचओ एकता कुमारी, ममता कुमारी, राजू राम, गरिमा कुमारी सहित अस्पताल के सभी कर्मियों ने सहयोग किया।