गढ़वा : जहाँ एक तरफ पुलिस अपराध को रोकने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। बता दें गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपड़वा में दो बाइक में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे एक बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी बाइक की आधे हिस्से जली हुई है । परिजनों का कहना है कि रात में घर में सोए हुए थे। करीब 12:00 बजे के लगभग धुए से नींद टूटी और जब उठा तो बाहर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ जब बाहर निकला तो देखा, दोनों बाइक जल रही है। एक बाइक जलकर राख हो चुकी है, जबकि दूसरी बाइक में लगे आग को किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। किसने लगाया अभी तक पता नहीं चल पाई है। बताते चलें कि इसी बाइक से ब्रेड बेचकर अपना घर-बार चलाते थे, जो अब जल कर राख हो चुकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।