गढ़वा : एआईएमआईएम कार्यालय में डॉक्टर एमएम खान की अध्यक्षता में संगठन विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। आज की बैठक में संगठन विस्तार पर मुख्य रूप से चर्चा की गई, क्योंकि आज से 1 महीना पूर्व झारखंड राज्य की सभी कमेटियां और जिला की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया था, इसलिए आज बैठक करके गढ़वा जिला के जिला अध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश चंद्र को गढ़वा जिला के जिला अध्यक्ष के रूप में सभी लोगों के राय मशवरा से चयनित कर लिया गया है, जो गढ़वा जिला के जिला अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
इसकी अध्यक्षता पलामू प्रमंडल के प्रभारी पूर्व प्रत्याशी, गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र डॉ एम एन खान पलामू प्रमंडल प्रभारी पूर्व प्रत्याशी लातेहार प्रदीप गंजू, पलामू प्रमंडल के प्रभारी मोहम्मद शाकिर अंसारी, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी ने की।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया, जिसमें विनोद राम, बिरजू राम, जब्बार अंसारी, भोलाराम राम, नरेश राम, बिरजू राम, राम जन्म राम, विष्णु कुमार राम का नाम शामिल है।

इस मौके पर अब्दुल शकूर अंसारी, अशोक चौधरी, इस्तेखार अहमद खान, हाजी नसरुद एवं गढ़वा जिला के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और गणमान्य नेता साथी उपस्थित थे।