धुरकी : प्रखंड के खुटिया पंचायत के मुखिया लक्षमण यादव ने 124 असहाय गरीबों के बीच सरकारी कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होने कहा की सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी कंबलों को ठंड का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंचायत के वैसे गरीब असहाय व्यक्ति जो विशेष रूप से आदिम जनजातीय, आदिवासी, अनुसूचित जाति व पिछड़ा समुदाय विशेष से आते हैं। उन्ही लोगों को चिन्हित कर सुचि तैयार करने के बाद वितरण किया गया है। इस दौरान इसराइल खान व सभी वार्ड के वार्ड सदस्य मौजूद थे।