लेस्लीगंज : पिछले शनिवार को बाइक दुर्घटना में मृत स्वास्थ्य कर्मी मनोज गुप्ता की आकस्मिक मृत्यु से आहत स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख कर अपनी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। स्व मनोज गुप्ता जो लातेहार के अम्बाकोठी मुहल्ला के रहने वाले थे, अपने प्रारंभिक दिनों से ही लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और शनिवार को अपना काम समाप्त कर बाइक से डालटनगंज लौट रहे थे, इसी बीच बसौरा के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर भाग गया। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल इन्हें डालटनगंज मेदनीराय मेडिकल कालेज एंड होस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।