रमना (गढ़वा) : बीडीओ हुलास महतो ने सोमवार को प्रखंड के 300 गरीब, असहाय एवं आदिम जनजाति परिवार के लोगो के बीच निशुल्क कंबल का वितरण किया। जिसमे गम्हरिया पंचायत के 180 एवं सिलीदाग पंचायत के 120 लाभुक शामिल है।
इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से रमना प्रखण्ड को 1650 कम्बल उपलब्ध कराया गया है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर गरीब एवं असहाय लोगो का चयन कर कंबल का वितरण किया जा रहा है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, मुखिया शारदा देवी, नैना देवी, गोपाल राम सहित कई लोग मौजूद थे।