रमना (गढ़वा) : गत दिनों सड़क दुर्घटना मे मारे गए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व उप प्रमुख अखिलेश कुमार पासवान के शोक संतप्त परिजनो से रविवार को पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। श्री देव ने मृतक अखिलेश के स्वजनों कों आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए परिवार के एक सदस्य को नियोजन करने के लिए सरकार के समक्ष मांग रखने की बात कही। उन्होंने कहा की अखिलेश पासवान का आसमयिक निधन से समाज एक उभरता हुआ सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।आज पुरा समाज दुखी है। उन्होंने कहा की अखिलेश की पुण्यतिथि पर शीला मूर्ति लगाया जाएगा।
मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, मुन्ना सिंह रोहित वर्मा, नरेश प्रसाद गुप्ता, लालमन मेहता, शकल पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।