रमना (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के रोहिला गांव निवासी रामनिवास विश्वकर्मा की 25 वर्षीया पत्नी कमला देवी की मौत इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हो गयी है।जानकारी के अनुसार रामनिवास विश्वकर्मा रमना बाजार से अपना निजी कार्य निपटाकर पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई थी। प्रारम्भिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए परिजन वाराणसी ले गये थे। जहाँ अहले सुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है।