धुरकी : प्रखंड के भण्डार बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैठक किया। बैठक मे भंडार व कदवा दोनों जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशानुसार विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में राम जन्मभूमि तीर्थ श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह हेतू आम हिंदू समाज के साथ विचार विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत संघ के पारंपरिक गीत से खंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने शुरूआत किया।
वहीं धुरकी खंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह नें वार्ड एवम ग्राम स्तर पर एक-एक टोली के दस-दस सदस्यीय संग्रहकर्ता टीम के प्रमुख लोगों को दायित्व दिये। एवम भण्डार पंचायत के लोगों से अपील किया कि सभी लोग इस राम मंदिर निर्माण में अपना अंशदान कर मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें।
बैठक में विषेश रूप से रामप्रवेश गुप्ता, अरविन्द पासवान, पंकज कुमार, अनुप कुमार, किशोर प्रसाद, उमाशंकर रजक, रंजीत रजक, शुभलाल सिंह, श्रवण पासवान, बंसत कुमार, बरसात यादव, लल्लू प्रसाद, महेंद्र राम, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अरूण गुप्ता के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।