बड़गड़ : झारखंड सरकार द्वारा किसानों के केसीसी ऋण की माफी की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। स्थानीय झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार को ऋण धारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग ऋण की माफी के लिये बैंक गये व अपना आवेदन जमा किया।
इस संबंध में बड़गड़ शाखा के प्रबंधक संदीप उरांव ने बताया कि सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत किसानों के ऋण माफी के लिये आवेदन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो किसान डीफाल्टर नहीं हैं, उनका पचास हजार रुपये तक का ऋण माफी के लिये आवेदन आगे भेजा जा रहा है। किसानों का पचास हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया जायेगा। आज एक सौ किसानों का आवेदन लिया गया है।
यहां बता दे की बैंक में रविवारिय अवकाश होने के बाद भी ऋण धारको की काफी भीड़ देखी गई वहीं बैंक के कर्मचारी भी काफी व्यस्त दिखे।
बैंक में मैनेजर के अलावे कैशियर सुनील जायसवाल, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।