बड़गड़ : प्रखंड के महुआटीकर गांव में नवनिर्मित प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। भवन क़ा शिलान्यास स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया द्वारा मार्च 2016 में किया गया था। अब भवन बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो गया है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण प्रखंड कार्यालय तीन कमरों वाले तहसील भवन में ही संचालित हो रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन करोड़ 51 लाख क़ी प्राक्कलित राशि से निर्माण कराया गया हैं। उक्त भवन में कुल 40 कमरे व 3 कॉन्फ्रेंस हॉल हैं। उक्त नव निर्मित भवन मे प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावे बाल विकास, परियोजना कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, प्रखंड प्रमुख का कार्यालय, उप प्रमुख क़ा कार्यालय संचालित होगा।
आधुनिक, सुविधायुक्त भवन निर्माण पूरा कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप भी दिया गया है, बावजुद इसके अभी तक प्रखण्ड कार्यालय बड़गड़ बाजार स्थित तहसील भवन में संचालित है। उद्धाटन का बाट जोह रहा प्रखण्ड कार्यालय भवन धीरे-धीरे छतिग्रस्त होना शुरु हो गया है। सरकारी स्तर पर उक्त भवन के देखरेख के लिये कोई प्रहरी तक का व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय महुआटीकर निवासी कृष्णा लकडा़ ने बताया की प्रखण्ड के पदाधिकारी के कहने पर मैं सिर्फ नजर रखता हुँ कोई उक्त भवन को छति न पहुंचाये। बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने बताया की उद्धाटन नहीं होने के कारण कार्यालय नये भवन में शिफ्ट नहीं हो पाई है। उद्घाटन होने के बाद ही उक्त भवन में कार्य प्रारंभ किया जायेगा। उन्होने बताया कि अभी तक प्रखण्ड कार्यालय भवन के उद्घाटन की तिथि निर्धारित नहीं हो पाया है।