खरौंधी : प्रखंड अंजुमन कमेटी प्रखंड सदर के चुनाव को लेकर आज काफी गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न कराया गया। निष्पक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर जमाल उद्दीन को बनाया गया था। उनके देख रेख में चुनाव को संपन करया गया। प्रखंड अंजुमन कमिटी के सदर के चुनाव के लिए दो प्रत्याशी ने अपने नामंकन दिया था। जिसका जांच 19 दिसम्बर को किया गया था जो वैध पाया गया था। इसके बाद दोनों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। जिसमें समसुद्दीन अंसारी को कलम एवं कलीम अंसारी को केला छाप आवंटित किया गया था। इसके तहत आज खरौंधी प्रखंड के सदर के चुनाव में 120 मतदाताओं का नाम था। लेकिन 93 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें समसुद्दीन अंसारी को 59 मत मिला एवं कलीम अंसारी को 34 मत मिला कलीम अंसारी को समसुद्दीन अंसारी 25 मत से हराया एवं प्रखंड सदर के पद पर समसुद्दीन अंसारी ने जीत हासिल की।
वहीं नायब सदर को लेकर विचार विमर्श के बाद सैयद अली एवं नजरे आलम नायब सदर बनाया गया। खजांची फरीद अंसारी को मनोनीत किया गया जबकि सभी गांव के सदर, नायब सदर एवं सेक्रेटरी, खजांची को प्रखण्ड अंजुमन कमिटी का सदस्य बनाया गया।
इससे पहले सेक्रेटरी के चुनाव के लिये दो नामांकन हुआ था, जिसमे एक ने अपना नामांकन वापस लिया जिसके बाद इरशाद अंसारी को निर्विरोध सेक्रेटरी चयनित हुए।
मौके पर लियाकत अली, निजामुद्दीन अहमद, रेयासत अंसारी, डॉ कादरी, सोवियत अली, सरफुद्दीन अंसारी, मिर्जा अंसारी, बरकत अंसारी, कुर्बान अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, गुलाम पैगम्बर, पीर मोहमद, मोजाहिम अंसारी, जाहिर अंसारी, फजीहत अंसारी सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।