विश्रामपुर : झारखंड सरकार ग्रामीण विभाग के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुई प्रमोशन सोसाइटी प्रखण्ड मिशन प्रबंधन ईकाई के द्वारा 6 माह बाद बच्चे, गर्भवती व धातृ महिला एवं अतिकुपोषित बच्चों का निवाला मुँह में जा रहा है।जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक संतोष कुमार, व फील्ड कोडिनेटर मुकेश तिवारी ने बताया कि यह राशन अक्टूबर माह का जा रहा है। अभी चार पंचायत गुरी, भंडार, लालगढ़, पंजरी कला के 23 आंगनवाड़ी केंद्र में सुखा राशन चावल, दाल और गुड़ चला गया है। शेष छः पंचायत सिगसिगी, बघमनवा, घासीदाग, केतात कला, तोलरा एवं नगर परिसद विश्रामपुर के कुछ भागों में भी राशन चला गया है और बाकी सोमवार को सभी जगह समय से सूखा राशन चला जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्रामपुर प्रखण्ड में 9 ग्राम संगठन के सदस्य है।
जिनके माध्यम से 102 विश्रामपुर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में दिया जा रहा है। उन्होंने लाभुक के लिये मात्रा बताया कि 6 माह से 3 बर्ष के बच्चा को चावल 1250 ग्राम, गुड़ 750 ग्राम, दाल 750 ग्राम, जबकि गर्भवती व धातृ महिला को चावल 2500 ग्राम, गुड़ 625 ग्राम, दाल 750 ग्राम और अति कुपोषित बच्चे को चावल 1875 ग्राम, दाल 875 ग्राम, एवं गुड़ 625 ग्राम मात्रा सभी लाभुक की दर से दिया गया है।
बॉक्स इधर महिला सुपरवाइजर गोमती कुमारी ने सभी आंगनवाड़ी सेविका को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी लाभुक किसी हाल में सुखा राशन से बंचित ना रहे। अगर किसी लाभुक को मात्रा से कम सूखा राशन का वितरण किया गया तो उसकी खैर नही, सभी सेविका नियमानुसार राशन का वितरण करेगी और अगर टीकाकरण का सत्र है तो उसी दिन कोविड 19 का पालन करते हुए सभी लाभुक को देने का निर्देश दिया है।