बंशीधर नगर : थाना पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों में अहीपुरवा ग्राम निवासी सूरजदेव कुमार, रोहित कुमार व मनोज कुमार का नाम शामिल है।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि उक्त आरोपियों के पास से ट्रैक्टर का बैटरी भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि थाना कांड संख्या 253/20 यू/सी 379 आईपीसी के तहत गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।