बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 2 में मारूफ खलीफा के घर से अयोध्या विश्वकर्मा के घर तक सात लाख पन्द्रह हजार की लागत से बनने वाले नाली निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने विधिवत पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डो में विकास योजनाओं को बारी बारी से धरातल उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 2 में नाली नही रहने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा था, जिसके कारण आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होता था।अब नाली बन जाने से सड़क पर जल जमाव की समस्या से लोगो को निजात मिलेगा।
उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर वार्ड नम्बर दो के पार्षद शकील अहमद उर्फ गुल्लू खान, कामता प्रसाद, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, राज कुमार प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संदीप कुमार, अजय सिंह, सहायक अभियंता कौशल किशोर, उदय शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।