बंशीधर नगर : नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार की शाम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 नया खांड में रह रहे 19 मुसहर परिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित होगी, उसका लाभ इन सभी परिवारों को दिया जायेगा।
मौके पर नगर पंचायत के नाजिर दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय ठाकुर, संदीप कुमार, रामनाथ पासवान, पीएमसी प्रेमचंद प्रसाद, सतीश कुमार, कनीय अभियंता कौशल किशोर, उदय शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।