भंडरिया : थाना क्षेत्र के नौका भेजरीया गांव निवासी शिवराज भूईयाँ 48 वर्ष की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शिवराज भुईयां शनिवार को भंडरिया बाजार के लिए निकला था। बाजार से जब शाम को घर नहीं लौटा तो घर के परिजन काफी खोजबीन किए। परंतु रात्रि में इनका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर मृतक शिवराज भूईयाँ का शव भंडरिया बडगड रोड स्थित कपरपुट्टी नाला के पास लोगों ने देखा।

शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि मृतक शिवराज भूईयाँ को बेरहमी से मारकर हत्या कर दी गई है। उसके सर को पत्थर से कुचल दिया गया है। शव को जिस पत्थर से कुचला गया है वह पत्थर भी शव के पास था।
पत्थर में मृतक के खून लगा हुआ था। लोग शव को नहीं पहचान पा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना भंडरिया पुलिस को दी। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को उठाकर थाना में ले गई। शिवराज भूईयाँ की हत्या किसने ने की, अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।