खरौंधी : प्रखंड के चंदनी पंचायत में सुदामा प्रजापति के घर से लेकर चिंतामणि प्रजापति के घर पर 4,05,000 की लागत से बनने वाला सड़क का प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने जांच किया।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार के मानक के अनुरूप सड़क बनाना सुनिश्चित करे, जिससे किसी ग्रामीण को दिक्कत न हो। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हम अपने प्रखंड के सभी जनता के मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए तैयार हैं चाहे वह सड़क हो बिजली हो तथा पानी हो।
मौके पर धर्मराज पासवान प्रखंड प्रमुख, चंद्र देव प्रजापति, आलम, चंद प्रजापति, स्वतंत्रता सेनानी रामाश्रय राम, बबलू प्रजापति, दिग्विजय प्रजापति, अजय मेहता, राम विनय सिंह, चिंतामणि प्रजापति, उदी प्रजापति आदि ग्रामीण उपस्थित थे।