केतार : नवनिर्मित प्रखण्ड मुख्यालय में सोलर पैनल लगाया गया। जिससे ऊर्जा एवं पेयजल से उत्पन्न हो रही समस्या से निजात मिली।सोलर पैनल नही लगने से कभी कभी प्रखण्ड का कार्य प्रभावित हो रही थी। प्रखण्ड मुख्यालय में आ रहे सातो पंचायतों के लोगो को पेयजल के लिए प्रखण्ड मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता था।सोलर पैनल लग जाने से आमलोगो के साथ प्रखण्ड कर्मी को पेयजल एवं विद्युत के लिए भटकना नही पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नव निर्मित प्रखण्ड मुख्यालय में झारखण्ड सरकार के द्वारा सोलर पैनल लगाया गया है। जिससे प्रखण्ड मुख्यालय में इस क्षेत्र की लोगो एवं प्रखंड कर्मी को विद्युत से संचालित उपकरण को चलाने एवं पेयजल समस्या से निजात मिली।