भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस ने बीती रात्रि बुका गांव निवासी श्रवण पासवान के घर से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार डब्बा महुवा जावा को नष्ट करते हुए 22 लीटर लिक्विड के साथ श्रवण पासवान के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अभियान में थाना के पुअनि सहदेव साव, एएसआई माणिक राम व पुलिस बल शामिल थे।