गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी की ओर से जरूरतमंदो के बीच कंबल व नए पुराने कपड़ों का वितरण छठ घाट बाईं पास रोड गढ़वा स्थित सावित्री वाटिका के पास किया गया। जिसमें लगभग 160 कंबल व नए पुराने कपड़े वितरित किए गए।
क्लब अध्यक्ष लायन दया शंकर गुप्ता ने कहा कि सर्द मौसम में असहाय लोगों के बीच ये कार्यक्रम सहायक होगा। अपने सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम किया हूं। साथियों के सहयोग से आगे भी सेवा को तत्पर रहेंगे।
मौके पर उपस्थित सहयोगी साथी, राम नारायण प्रसाद द्वारा 26 कंबल, विजय कुमार द्वारा 10 , सफदर अली खां द्वारा 5, डॉक्टर अशोक द्वारा 5, दया शंकर गुप्ता द्वारा 28, अजय गुप्ता द्वारा 5, शिव कुमार गुप्ता द्वारा 5, राज मनी प्रसाद द्वारा 5 तथा अजय कमलापुरी द्वारा 5 कंबल का सहयोग प्रदान किया गया।