गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा का प्रतिनिधिमंडल नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. राम लखन सिंह, प्रति कुलपति डॉ. दीप नारायण यादव, कुलसचिव डॉ.एस.एन.सिंह के स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में प्रथम आगमन पर पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया एवं प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र के माध्यम से कुलपति को सौंपे ज्ञापन में नामधारी महाविद्यालय में बी.एड. की पढ़ाई शुरू करने, विभिन विषयों में शिक्षक नियुक्त करने, स्नातकोतर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, पोलिटिकल साइंस, इंग्लिश विषयों में पढ़ाई शुरू करने, पूर्व में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में परीक्षा शुल्क में अधिक ली गयी राशि लौटाने और दोषियों पर कारवाई करने एवं महाविद्यालय में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी भीष्म महतो से सेवा निवृत्ति उपरांत कार्य एवं भुगतान करने की जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाए।
उक्त विषयों पर कुलपति ने सहमति दर्ज कराते हुए प्राचार्य को विभिन्न विषयों पर कारवाई करने का आदेश दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में पलामू विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी, जिला संयोजक मंजूल शुक्ल, नगर मंत्री श्रीकांत सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक चौबे, नगर सह मंत्री पुरुषोत्तम चंदेल, सचिन चौबे, सुमित तिवारी मौजूद रहे।