रंका : अनुमंडल मुख्यालय रंका के आभूषण व्यवसाई राकेश सोनी का झोला में रखा लाखों रुपए का आभूषण दुकान से लेकर चोर चंपत हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश आज सुबह करीब 10:30 बजे आए दिन की भांति एक झोले में सोने चांदी का आभूषण लेकर, दुकान खोलकर दुकान का झाड़ू फेंकने जैसे ही निकले, घात लगा कर बैठा चोर, आभूषण से भरे झोले को लेकर चंपत हो गया है। बताया जाता है कि उस झोले में सोने-चांदी के करीब 50 लाख रुपए के आभूषण थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रंका आभूषण दुकान से झोला लेकर चंपत होने का वीडियो नीचे देखें...