whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201701
Loading...


अपराधी पिस्तौल की नोक पर जाइलो कार लूट कर हुए चंपत

location_on भवनाथपुर access_time 19-Dec-20, 03:35 PM visibility 654
Share



अपराधी पिस्तौल की नोक पर जाइलो कार लूट कर हुए चंपत
लूटकांड की जानकारी देते वाहन चालक खुर्शीद खां


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : बेख़ौफ अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुये नाटकीय ढंग से सेल के घाघरा खादान के पास सरैया सिवान पर बीती रात करीब साढ़े 9 बजे जाईलो वाहन के चालक को पिस्टल के बल पर वाहन को लूट कर चलते बने। उक्त जाईलो वाहन रेहला निवासी सेवा निर्वित शिक्षक छोटन पांडेय की है। लूटकांड को लेकर भवनाथपुर थाने में एक नामजद और दो अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है। मामले को लेकर डंडिला निवासी वाहन चालक खुर्शीद खां ने बताया कि वाहन मालिक के द्वारा रेहला से भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा निवासी छोटू सिंह नामक व्यक्ति ने कोण मंडरा जाने हेतु जाईलो वाहन संख्या जेएच 14 सी 8043 को एक हजार प्लस तेल पर भाड़े पर बुक किया था।
रेहला से कोण मंडरा जाने के क्रम में वाहन पर छोटू सिंह नामक व्यक्ति के साथ दो अज्ञात लोग भी मझिआंव मोड़, गढ़वा पर सवार हो गये थे। उसने बताया कि कांडी रोड होते टाउनशिप पहुंचने पर जैसे ही सीआईएसएफ बैरक होते घाघरा खदान के पास उक्त तीनों लोगों ने लघुशंका के लिये वाहन रुकवाया, मेरे द्वारा वाहन रोकते ही छोटू सिंह ने कमर से पिस्टल निकाल मेरे कनपटी पर सटाते हुये मुझे सड़क किनारे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। उसके बाद उक्त अपराधियों ने मेरे पैकेट से मोबाईल को लूट वाहन पर सवार होकर फरार हो गये। कुछ घंटो के बाद मैं किसी तरह रस्सी से बंधनमुक्त होकर एक झोपड़ीनुमा घर पहुंच कर पानी पिया। इसके बाद भवनाथपुर थाना पहुंचकर अपराधियों के द्वारा वाहन लूट लिये जाने की सूचना दी।
जहां थाना के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा मोबाईल पर लूटकांड की जानकारी वाहन मालिक छोटन पांडेय को दी गयी। उधर वाहन लूटकांड को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play