whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195041
Loading...


2 वर्षों से न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान है युवक

location_on गढ़वा access_time 18-Dec-20, 07:18 PM visibility 658
Share



2 वर्षों से न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान है युवक


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अपने ही चाचा से रास्ता के अभाव में पिछले दो वर्षों से जिले के आला अधिकारियों से लेकर तमाम संबंधित अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे चुका एक युवक परेशान है। मगर न्याय की फरियाद के लिए भटक रहे, इस युवक को अब तक न्याय नहीं मिल पाया। लिहाजा मजबूर होकर कैदियों की तरह खपरैल पुश्तैनी मकान में समय गुजारने को विवश है विकेश का परिवार। मामला किसी सुदूरवर्ती इलाके का नहीं है, बल्की सदर प्रखंड के कुड़ी गांव का है। दरअसल विकेश के पिता को उनके भाइयों ने मिलकर उनकी पत्नी सहित दो भतीजों को घर में कैद रहने को विवश कर दिए हैं। बता दें कि बुद्धदेव पांडे उनकी पत्नी सरोज देवी, उनका लड़का विवेक पांडे और विकेश पांडे जमीन विवाद में अपने गोतिया से परेशान हैं।
बुद्धदेव पांडे का पुत्र विकेश पांडे ने बताया कि हमारा पांच एकड़ जमीन का विवाद है और हमारे पिताजी से छोटे पांच भाई हैं। सभी एकजुट होकर हम सभी को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग बारह साल से परेशान हैं। छोटे से मिट्टी के घर में रहने को विवश हैं। उन्होंने बताया कि चाचा लोग घर से निकलने के लिए रास्ता भी नहीं दे रहे हैं। गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में वह दो वर्ष से चक्कर काट रहे हैं। मामला लंबित है, जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 27 नवंबर को गढ़वा एसपी को आवेदन दिए और 1 दिसंबर को उपायुक्त को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं। विकेश पांडे ने गढ़वा डीसी को आवेदन देकर सभी लोगों पर कार्रवाई का मांग किया तथा न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने आवेदन में बताया कि उनके चाचा दिनेश पांडे, विनय पांडे, लालमणि पांडे, राकेश पांडे, प्रवेश पांडे सभी मिलकर उन लोगों को प्रताड़ित करते हैं और खेती भी नहीं करने देते।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play