भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशाल में अगले महीने 17,18 और 19 जनवरी को होनेवाले पल्स पोलियो अभियान की सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
जिसमें डब्लूएचओ से सीमा कुमारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावे कोविड-19 की समीक्षा की गई। जबकि बीटीटी सभी सहियाओं को भवनाथपुर,खरौंधी,केतार और हरिहरपुर को जोन बांटकर ट्रेनिग देने का निर्देश दिया गया।
मौके पर डॉ जफर हसन, आयुष डॉक्टर नितेश भारती, प्रदीप कुमार पाठक, बीटीटी धर्मजीत राम, अनुज कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्र सहित एएनएम उपस्थित थे।