whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191129
Loading...


मंत्री मिथिलेश ने किया दावा, गरीब नहीं ठिठुरेंगे ठंड में

location_on गढ़वा access_time 18-Dec-20, 06:57 PM visibility 657
Share



मंत्री मिथिलेश ने किया दावा, गरीब नहीं ठिठुरेंगे ठंड में


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड की हेमंत सरकार काम करने में विश्वास करती है न कि पिछली सरकार की तरह झूठा आश्वासन देने में इस सरकार में किसी भी गरीब को ठंड से नहीं ठिठुरने दिया जाएगा सभी गरीब और बृद्ध को कंबल दिया जाएगा। उक्त बातें झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरण के दौरान कही। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में 28000 कंबल खरीदे गए हैं जबकि प्रत्येक पंचायत में 200 कंबल वितरण करने का लक्ष्य है उन्होंने बताया कि सभी लोगों को जो गरीब हैं उन्हें कंबल दिया जाएगा। इस सरकार में सभी विधवा को विधवा पेंशन, वृद्ध को वृद्धा पेंशन विकलांगता पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खाना पड़ेगा।
उन्होंने पिछले रघुवर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि रघुवर सरकार काम कम और डिडोरा ज्यादा पिटती थी। उन्होंने कहा कि कुछ माह से वृद्धा, विकलांगता सहित छात्रवृत्ति का पैसा नहीं आ रहा है जो कि पिछली सरकार ने पूरी तरह से खजाना को खाली करके गया है,उसी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अब बहुत जल्दी सब कुछ ठीक हो रहे हैं और सभी कार्य सुचारू रूप से होंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब सभी अंचल कार्यालय, निबंधन कार्यालय, आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसकी मॉनिटरिंग जिले के उपायुक्त करेंगे। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज गढ़वा प्रखंड के करीब विभिन्न पंचायतों के ढाई सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिले के उपविकास आयुक्त एसएन उपाध्याय, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी बीडीओ कुमुद झा, अंचलाधिकारी जेके मिश्रा, बिनोद तिवारी, आशुतोष पांडेय, अंजलि गुप्ता, गौरव तिवारी, अमित सिंह, फैजुल, नीरज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play