whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189089
Loading...


एसडीओ ने 20 दिसंबर तक एआरओ नेट में इंट्री कराने का दिया निर्देश

location_on बंशीधर नगर access_time 18-Dec-20, 06:15 PM visibility 657
Share



एसडीओ ने 20 दिसंबर तक एआरओ नेट में इंट्री कराने का दिया निर्देश


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : एसडीओ जय वर्द्धन कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में सभी बीडीओ एवं बीपीआरओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्रों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्रों का 20 दिसंबर तक एआरओनेट में इंट्री पूर्ण करते हुये चेक लिस्ट का सत्यापन कर बीएलओ एवं आवेदक से हस्ताक्षरित कराकर एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक बैठक में एसडीओ ने मतदाता सूची संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त प्रपत्रों की प्रखंडवार समीक्षा की तथा कई निर्देश दिये। उन्होंने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन कार्य की भी समीक्षा की तथा कहा कि मतदाता सूची में कोई भी 80 से 100 वर्ष से अधिक उम्र का गलत मतदाता पाया जाता है तो संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाईजर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
एसडीओ ने राजस्व कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी सीओ से कहा कि दाखिल खारिज से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों को निर्धारित समयावधि यथा कोशिश करें कि 20 दिनों के अंदर ही निष्पादन कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि अवैध अवैध एवं संदेहास्पद जमाबंदी के मामलों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में श्री बंशीधर नगर के बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ अरुणिमा एक्का, धुरकी एवं सगमा के रंजीत कुमार सिन्हा, भवनाथपुर के रवींद्र कुमार, केतार संदीप अनुराग टोपनो, खरौंधी के महेन्द्र छोटन उरांव, रमना एवं विशुनपुरा के हुलास महतो समेत सभी बीपीआरओ मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play