बंशीधर नगर (गढ़वा) : पुलिस ने गुरुवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध जंगीपुर गांव में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी में गाड़ कर छिपाया हुआ करीब एक क्विंटल जावा महुआ बरामद कर पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही लोग घर छोड़ फरार हो गए। किसी घर में शराब भट्टी या अवैध महुआ शराब नहीं पाया गया। मिट्टी में गाड़ कर कई गैलन में छिपाया हुआ जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया। अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।