गढ़वा : नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केशरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडेय एंव कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह ने नगर परिषद के द्वारा बन रहे नीलाम्बर पिताम्बर पार्क का निरीक्षण किया।
विदित है कि कोरोना से पहले नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने इसकी शिल्यानाश की थी। इन्होंने अपने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस पार्क का निर्माण कार्य दो महीने के अंदर पूरी की जाय।
पिंकी केशरी ने बताया कि इस पार्क को पूरी तरह से शहर वासियों के लिए सूंदर एंव मनोरंजन का जगह बनाई जा रही है। इसमें चार बॉल फाउण्टेन, कैश केड, ओपेन जीम, चिल्ड्रेन पार्क, क्वीक्स चार, फास्टफूड कैंटिंग, शोचालय महिला पुरुष, गार्ड रूम, फूल पौधा, पेवर ब्लॉक, घास, गमला, लाईट पूरी तरह से इसे सूंदर एंव व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
आज इस पार्क की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए पार्क के बगल में जो आरक्षी निरीक्षक का पहले आवास था जिसमें की अभी पुलिस विभाग के पीसीआर की गाड़ी रखी जाती है, उसे खाली कराने के लिए आज नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा कार्यपालक पदाधिकारी ने गढ़वा के SP से भेंट की। जिसमें उन्हें पॉजिटिव जबाब मिला। उसे खाली करने का निर्देश एसपी गढ़वा ने अपने डीएसपी गढ़वा को दी।
बहुत जल्द पार्क को बनाकर गढ़वा नगर परिषद के जनता को सुपुर्द की जायगी। इस मौके पर सिटी प्रबन्धक रंजन पांडेय, राज कुमार, अनिल कुमार, विंदु राम सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।