खरौंधी : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार खरौंधी थाना अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी अरूण तुरीया को गिरफ्तार किया गया। कल दिनांक 17 /12/20 को एक मामला खरौंधी थाना अंतर्गत ग्राम करिवाडीह से प्रकाश में आया जिसमे एक 35 वर्षीय महिला द्वारा बताया गया कि रात्रि में उसके घर में घुस कर अरुण तुरिया द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गई।
वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर खरौंधी थाना प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा द्वारा एक टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम बरवारी टोला दामर थाना भावनाथपुर जिला गढ़वा के अरुण तुरिया पिता राजमणी को महज दो घंटे में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।