गढ़वा : ठंड को देखते हुए नगर परिषद गढ़वा के द्वारा पूरे सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केशरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने रंका मोड़ इंदिरा गांधी पार्क के पास से खुद अलाव जलाकर इसकी शुरुआत की।
पूरे 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केशरी एंव उपाध्यक्ष मीरा पांडेय के आदेश से की गई। प्रति वर्ष नगर परिषद के द्वारा अल्लव की व्यवस्था की जाती है। यह अलाव सदर अस्पताल, रंका मोड़, बस पड़ाव सोनपुरवा, मिनी बस स्टैंड दानरो नदी, पूरन चंद चौक टंडवा, मां गढ़देवी मंदिर गेट के पास, उचरी मस्जिद, बाजार चौक गुड़ पट्टी, निमिया स्थान तीन मुहान के पास, पिंटू चाय दुकान कपड़ा पट्टी, न्यू टैक्सी स्टेड, शनिदेव मंदिर, जनक पुर चौक टंडवा, नगवा तीन मुहान दशरथ प्रसाद के घर के पास, जोड़ा मंदिर नरगिस आश्रम के पास, मेन रोड जवाहर होटल के पास, सब्जी बाजार के पास, अम्बेडकर चौक सहिजना मोड़, देवी धाम टंडवा इन सभी जगहों पर अलाव प्रतिदिन जब तक ठंड रहेगी नगर परिषद के द्वारा जलाई जायगी।
यह अलाव की व्यवस्था नगर परिषद के आंतरिक फंड से की जा रही है।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह, प्रधान सहायक विकाश दुबे, सिटी प्रबन्धक ओमकार यादव, सहायक अंसारी, सफाई प्रभारी बिंदु राम आदि नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद थे।