गढ़वा : गढ़वा एसपी श्रीकांत एस राव खोतरे ने आठ पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, भंडरिया के थाना प्रभारी बने लक्ष्मीकांत, संजय खाखा को प्रभारी सीसीआर, राजेश कुमार को पुलिस निरीक्षक नगर उंटारी, कुंदन कुमार को बढ़गढ़ ओपी का प्रभारी, जगनारायण शर्मा को चिनियां थाना, रंजन कुमार को प्रभारी कुलही ओपी, पुरषोत्तम कुमार राय को प्रभारी बरवाडीह ओपी, सुधीर कुमार दास को प्रभारी उदयपुर ओपी बनाया गया है। सभी को 24 घण्टे में योगदान देने का निर्देश जारी किया है।