भवनाथपुर : थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज आरोपियों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायलय में सुपुर्द किया है। जिसमे अरसली दक्षिणी निवासी जसीम अंसारी व खुर्शीद अंसारी बघमनवा के जबकि तीसरा धर्मकेश भुइँया पिता लालू भुइँया कैलान मनगर्दह टोला का नाम शामिल है। गिरफ्तारी अभियान में थाना के पुअनि रजंजीत महतो, एएसआई माणिक राम व पुलिस बल के जवान शामिल थे।