whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173301
Loading...


मंत्री ने गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण, मई तक पूरा करने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 17-Dec-20, 06:48 PM visibility 661
Share



मंत्री ने गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण, मई तक पूरा करने का दिया निर्देश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आज गढ़वा के बेलचम्पा में अपने विभाग के महत्वकांक्षी गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया साथ ही पदाधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना 31 करोड पंद्रह लाख की है। जिसमें गढ़वा शहर के 9700 घरों को पाइप लाइन द्वारा पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेलचम्पा से गढ़वा शहर तक करीब साढे 10 किलोमीटर पाइप लाइन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सोनपुरवा में जल शोध संधान बनेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर 13 लाख 50 हजार लीटर पानी का टंकी नौ लाख लीटर पानी का टंकी बाजार समिति ,11:30 लाख लीटर पानी का टंकी बिजली विभाग परिसर में ,7:30 लाख लीटर पानी का टंकी टंडवा में निर्माण किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्तापूर्ण के कार्य हो उसे हर हाल में ध्यान में रखें उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी प्रयास करें की मई तक हर घर में शुद्ध पानी पहुँच जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्य में कुछ अड़चन के विषय में भी मंत्री को अवगत कराया। जिस पर मंत्री श्री ठाकुर ने तत्काल कार्य में बाधा डालने वालों खिलाफ एफ आई आर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति जो कार्य में बाधा उत्पन्न करें, तुरंत एफआईआर करें। उन्होंने पत्रकारों से बातचित करते हुए कहा कि गढ़वा शहर का चिर परिचित मांग था, जिसे हर हाल में मई तक पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, झामुमो के वरिष्ठ नेता केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद तिवारी, नारद तिवारी, मनोज ठाकुर, गढ़वा शहर के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, नीरज तिवारी, आशुतोष पांडे, शैलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play