लेस्लीगंज : पुलिस महानिरीक्षक अभियान के निर्देश पर लेस्लीगंज पुलिस थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से उगाए गए गांजा के फसल को नष्ट किया। पुलिस के इस करवाई से अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती, बिक्री करने वाले लोगों में दहशत है।
इस मौके पर थाना प्रभारी श्री राय ने कहा कि वैसे सभी लोंगो पर करवाई किया जाएगा, जो मादक पदार्थो के अवैध कारोबार में शामिल है। इसके साथ वैसे लोग भी जो किसी भी तरह के अवैध कारोबार में शामिल है बख्शे नही जाएंगे।